Home Featured केवटी प्रखंड प्रमुख को पदच्युत करने की अनुशंसा; प्रमंडलीय आयुक्त ने पंचायती राज विभाग को भेजा प्रस्ताव।
Featured - मुख्य - June 23, 2026

केवटी प्रखंड प्रमुख को पदच्युत करने की अनुशंसा; प्रमंडलीय आयुक्त ने पंचायती राज विभाग को भेजा प्रस्ताव।

दरभंगा: लोक प्रहरी वाद संख्या 12/2025 ( वसीम आरा बनाम प्रखंड प्रमुख, केवटी, जिला दरभंगा) के अंतिम आदेश के आलोक में दरभंगा प्रमंडल के लोक प्रहरी-सह-प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने प्रखंड प्रमुख, केवटी को पदच्युत किए जाने की अनुशंसा पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार को भेजी है। यह अनुशंसा 20 जून 2026 को सचिव, पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना को प्रेषित की गई।

Advertisement

मामले में उल्लेखनीय है कि लोक शिकायत द्वितीय अपीलीय प्राधिकरण-सह-सचिव, पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना ने 11 जून 2026 को पारित अंतिम विनिश्चय में जिलाधिकारी, दरभंगा कौशल कुमार को वित्तीय अनियमितता एवं सरकारी राशि के दुरुपयोग से संबंधित आरोपों के संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। साथ ही उसी अंतिम विनिश्चय में लोक प्रहरी-सह-प्रमंडलीय आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल को बिहार पंचायत राज अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत संबंधित प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध पदच्युत करने की अनुशंसा करने का भी निर्देश जारी किया गया था।

Advertisement

उपलब्ध अभिलेखों और निर्देशों के परीक्षण के बाद प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए यह अनुशंसा भेजी गई है। मामले पर अंतिम निर्णय पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार द्वारा लिया जाएगा।

Advertisement
Share