Home Featured विधि-व्यवस्था को लेकर डीएम और एसएसपी ने की समीक्षा, थानाध्यक्षों को दिए निर्देश

विधि-व्यवस्था को लेकर डीएम और एसएसपी ने की समीक्षा, थानाध्यक्षों को दिए निर्देश

दरभंगा: जिले में विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने को लेकर गुरुवार को समाहरणालय स्थित प्रेक्षागृह में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ विधि-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई।

बैठक में संवेदनशील क्षेत्रों, संभावित परिस्थितियों तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जाने वाले निरोधात्मक और सुरक्षात्मक उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए जिले में विधि-व्यवस्था का प्रभावी संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी रखने और आवश्यकता के अनुसार पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में नियमित गश्ती करने, आसूचना संकलन को मजबूत बनाने तथा संदिग्ध और संवेदनशील गतिविधियों पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया।

बैठक में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, अनुमंडल पदाधिकारी, डीएसपी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share