Home Featured एलिवेटेड रोड की जद में आएगा व्यवहार न्यायालय का हिस्सा, डीएम-जिला जज ने किया स्थल निरीक्षण।
Featured - मुख्य - 3 days ago

एलिवेटेड रोड की जद में आएगा व्यवहार न्यायालय का हिस्सा, डीएम-जिला जज ने किया स्थल निरीक्षण।

दरभंगा: प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना के रास्ते में आने वाले व्यवहार न्यायालय परिसर के हिस्से को लेकर शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा और जिलाधिकारी कौशल कुमार ने संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने न्यायालय परिसर की वास्तविक स्थिति का जायजा लेते हुए प्रस्तावित मार्ग के एलाइनमेंट और परियोजना से प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्र की जानकारी ली।

आपका सहयोग हमारी ताकत

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने व्यवहार न्यायालय परिसर के विभिन्न हिस्सों का स्थलीय अवलोकन किया। प्रस्तावित एलिवेटेड मार्ग का एलाइनमेंट किस हिस्से से होकर गुजरेगा, इससे न्यायालय परिसर का कौन-सा क्षेत्र प्रभावित हो सकता है और परियोजना के क्रियान्वयन में किन तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं पर ध्यान देना होगा, इसकी जानकारी संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं से ली गई।

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्थल की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध संरचनाओं और परियोजना के लिए आवश्यक बिंदुओं से जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिलाधिकारी को अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अभियंता भी मौजूद रहे।

प्रशासनिक स्तर पर यह निरीक्षण प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के एलाइनमेंट और व्यवहार न्यायालय परिसर से जुड़े हिस्से की जमीनी स्थिति को स्पष्ट करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share