
फ्लाइट को नहीं मिली लैंडिंग की इजाजत।
दरभंगा: सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे दिल्ली से दरभंगा पहुंची इंडिगो की फ्लाइट के सामने नई समस्या खड़ी हो गई। रनवे और एप्रन में जगह खाली नहीं होने के कारण इस फ्लाइट को दरभंगा में उतरने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद इसे पटना एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। बाद में, स्थिति सामान्य होने पर यह फ्लाइट पटना से दोबारा उड़ान भरकर शाम 4:34 बजे दरभंगा पहुंची।
दरअसल, सोमवार को दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों को उस वक्त परेशानी का सामना करना पड़ा, जब मुंबई से दरभंगा पहुंची अकासा एयर की एक अन्य फ्लाइट लैंड करने के बाद तकनीकी खराबी का शिकार हो गई।

