Home Featured सर्पदंश से बच्ची की मौत, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।
Featured - मुख्य - 3 weeks ago

सर्पदंश से बच्ची की मौत, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।

दरभंगा: जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के भगवती कसरोर गांव में सर्पदंश की घटना में एक 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान नंदिनी कुमारी, पिता शत्रोहन तांती के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि बुधवार रात करीब 11 बजे नंदिनी को सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घनश्यामपुर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

बच्ची की मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने भी घटना पर गहरा दुख जताया।

सूचना मिलने के बाद घनश्यामपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।

Share