Home Featured एके-47 के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

एके-47 के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

दरभंगा: सोशल मीडिया पर एके-47 जैसे अत्याधुनिक हथियार के साथ तस्वीर वायरल करने वाले युवक को पतोर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान पतोर थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर गांव निवासी बनारसी साह के पुत्र अर्जुन कुमार के रूप में हुई है।

Advertisement

इस संबंध में पतोर थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर युवक की हथियार के साथ तस्वीर वायरल होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। तकनीकी एवं स्थानीय स्तर पर सत्यापन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सत्यापन के क्रम में पता चला कि एआई तनिक का इस्तेमाल करते युवक द्वारा फोटो बनाया गया है। फिर भी पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Advertisement
Share