Home Featured हर जगह पानी की किल्लत, कांग्रेस नेता ने इंजीनियर से चापाकल लगवाने की मांग की।
Featured - मुख्य - July 20, 2026

हर जगह पानी की किल्लत, कांग्रेस नेता ने इंजीनियर से चापाकल लगवाने की मांग की।

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष धनंजय सिंह ने आज पीएचडी विभाग के नव नियुक्त स्कूटी इंजीनियर श्री अभिषेक रंजन को लिखित आवेदन देकर प्रखंड के कई गांवों में चल रही पेयजल समस्या पर तत्काल कदम उठाने की मांग की है। आवेदन में रामभद्रपुर पंचायत के श्रीराम पिपरा गांव स्थित पोखर के पासवान टोला में चापाकल लगवाने का अनुरोध किया गया है।

Advertisement

धनंजय सिंह ने बताया कि उक्त पोखर के पास चापाकल स्थापित होने पर वहां के कई परिवारों को नियमित पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही उन्होंने ग्राम आंगनबाड़ी केंद्र पर चापाकल न होने के कारण छोटे बच्चों व आंगनबाड़ी के कार्य में कठिनाई का जिक्र करते हुए भी समाधान की मांग की है।

इसके अतिरिक्त उन्होंने उघरा पंचायत के पंसिहा गांव के वार्ड नंबर 2 में भी पानी की गंभीर कमी का उल्लेख करते हुए वहां चापाकल लगवाने हेतु शीघ्र कार्रवाई की अपील की है। आवेदन में कहा गया है कि मानसून में भी कई स्थानों पर पानी का अभाव हुआ है, जिससे ग्रामीणों व बच्चों को परेशानी हो रही है।

प्रखंड अध्यक्ष ने स्थानीय प्रशासन से अनुरोध किया है कि जल संकट को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर चापाकल लगवाने की कार्रवाई कराई जाए और जल्द से जल्द पाइपलाइन/नलकूप जैसी स्थायी व्यवस्था पर भी विचार किया जाए। स्कूटी इंजीनियर अभिषेक रंजन ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है और आवश्यक तकनीकी निरीक्षण के बाद आगे की कार्यवाही के लिए विभागीय प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Share