
लड़की का अपहरण कर देह व्यापार करवाने के आरोप में जमकर हुआ हंगमा।
दरभंगा: लड़की को जबरन देह व्यापार में धकेलने और फिर उसे गायब कर देने के आरोप के बाद जमकर हंगामा हुआ है। इस हंगामा को शांत करने में पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी है।
मामला जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रामनगर इलाके से सामने आया है। हालांकि अभी तक मामला पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है

प्राप्त जानकारी के अनुसार बहेड़ी थाना क्षेत्र की आर्केस्ट्रा चलाने वाले ग्रुप की कुछ महिलाएं एवं लड़कियां शनिवार की दोपहर बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित डब्लूआईटीआई के बगल वाली गली में पहुंची और हंगामा करने लगी। उनका आरोप था कि वहां रहने वाला राधेश्याम नामक एक युवक जबरन एक लड़की को अपने साथ ले आया और उससे जबरन देह व्यापार करवाता था। मना करने पर मारपीट भी करता था। किसी तरह वह लड़की कुछ दिन पूर्व भागकर उनलोगों के पास बहेड़ी पहुंची थी और अपनी आपबीती सुनाई थी। कुछ दिन पूर्व वह लड़की जब बाजार निकली तो आरोपी युवक द्वारा उस लड़की का अपहरण कर लिया गया। उसके बाद से लड़की का मोबाइल भी लगातार बंद आ रहा है और लड़की गायब है।

हंगामे की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पर पुलिस की टीम को भी काफी आक्रोश का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस पूछताछ केलिए आरोपी युवक को थाना लेकर गयी। उनके साथ लडक़ी की खोज में आई महिलाएं भी थाना पहुंची।

इस मामले में बहादुरपुर थाना को लड़की पक्ष से कोई आवेदन देर शाम तक प्राप्त नहीं हुआ था। अब देखने वाली बात होगी कि इतना बड़ा मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस स्वतः संज्ञान पर कारवाई करती है या आवेफन के आभाव में मामला यूंही दब कर रह जाता है।

