Home Featured दरभंगा में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान जमकर हुआ बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज।
Featured - मुख्य - July 23, 2026

दरभंगा में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान जमकर हुआ बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज।

दरभंगा: देश में कई जगहों के बाद गुरुवार को दरभंगा में भी नीट परीक्षा में धांधली को लेकर दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में युवाओं एवं छात्रों ने विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी पूर्व निर्धारित समय दोपहर 12 बजे कर्पूरी चौक के पास इकट्ठा हुए। वहां से वे लोग प्रदर्शन करते हुए लहेरियासराय टावर से होते हुए समाहरणालय गेट के पास पहुंचे। वहां से वे पुन: लहेरियासराय टावर होते हुए लोहिया चौक पर पहुंचे।

Advertisement

लोहिया चौक पहुंचने के बाद कुछ प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। वे पुलिस और आम लोगों पर रोड़ेबाजी करने लगे। इसमें पुलिस के पदाधिकार सहित कई पुलिस कर्मी एवं स्थानीय लोग घायल हो गये।

Advertisement

इसके बाद हालात को काबू में करने के लिए पुलिस भी एक्शन में आयी। पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया गया। पर नहीं मानने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद देखते ही देखते लोहिया चौक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। लोहिया चौक से लेकर दारूभट्ठी चौक तक अफरातफरी मची रही।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस का गोला भी छोड़ना पड़ा। रोड़ेबाजी को नियंत्रित करने में पुलिस को करीब डेढ़ घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। तब जाकर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लिया गया।

Advertisement

मौके पर दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने खुद पहुंचकर कमान संभाला और फ्लैग मार्च किया।

पत्थरबाजी के दौरान मची भगदड़ में कई पत्रकार भी घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने दर्जन भर से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही पुलिस ने उपद्रव में शामिल करीब दो दर्जन अन्य लोगों की तस्वीर भी जारी की है और लोगो से उनकी पहचान के सम्बंध में जानकारी देने की अपील की है।

Share