Home Featured अगले दो दिन और मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम का बदलेगा मिजाज।
Featured - मुख्य - 4 weeks ago

अगले दो दिन और मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम का बदलेगा मिजाज।

दरभंगा: जिले में अगले दो – तीन दिनों के दौरान मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है। मौसम विभाग ने 11 से 13 जून के बीच भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना जताई है। अनुमान है कि जिले में 65 से 70 मिलीमीटर तक वर्षा हो सकती है।

Advertisement

लगातार बढ़ती गर्मी के बीच बारिश लोगों को राहत दे सकती है। परंतु मेघ गर्जन और बिजली गिरने की आशंका के कारण जोखिम भी बढ़ सकता है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जो सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Share