Home Featured बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी समेत लाखों के जेवरात की चोरी।

बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी समेत लाखों के जेवरात की चोरी।

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर कौआही गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर नकदी समेत लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के संबंध में गृहस्वामी प्रमोद कुमार की पत्नी मंजू कुमारी ने बहादुरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 13 नवंबर से 15 नवंबर 2026 के बीच अज्ञात चोरों ने उनके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति के साथ घर में ताला लगाकर बाहर गई थीं। इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखी गोदरेज की अलमारी को तोड़ दिया।

चोरों ने अलमारी में रखे करीब 1.50 लाख रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठियां, कान की बाली, झुमका, चांदी के पायल, बिछिया और अन्य आभूषण चोरी कर लिए। चोरी गए सामानों में सोने एवं चांदी के कई आभूषण शामिल हैं।

पीड़िता ने पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चोरी गए सामानों की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share