Home Featured दरभंगा में चला तबादला एक्सप्रेस, 131 लिपिकों एवं कर्मियों का हुआ तबादला।
Featured - मुख्य - 1 week ago

दरभंगा में चला तबादला एक्सप्रेस, 131 लिपिकों एवं कर्मियों का हुआ तबादला।

दरभंगा: जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक ही कार्यालय में तीन वर्ष से अधिक समय से कार्यरत सहायक प्रशासनिक पदाधिकारी, प्रधान लिपिक, उच्चवर्गीय लिपिक, निम्नवर्गीय लिपिक एवं संविदा कर्मियों सहित कुल 131 कर्मचारियों के स्थानांतरण एवं नए पदस्थापन का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित कर्मियों को तीन दिनों के भीतर प्रभार सौंपकर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

Advertisement

जारी आदेश के तहत अनुमंडल कार्यालय सदर में कार्यरत मनोज कुमार को जिला आपदा प्रबंधन शाखा भेजा गया है, जबकि राजीव रंजन को जिला आपदा प्रबंधन शाखा से अनुमंडल कार्यालय सदर में पदस्थापित किया गया है। इसी प्रकार जिला नजारत शाखा में कार्यरत सुरेश महतो का स्थानांतरण जिला राजस्व शाखा में किया गया है। वहीं सदर अनुमंडल के प्रधान लिपिक सुरेश मंडल को जिला पंचायत राज कार्यालय भेजा गया है तथा जिला पंचायत राज कार्यालय की अनिता कुमारी को जिला सामान्य शाखा में भेजा गया है। जिला राजस्व शाखा में तैनात मोहम्मद नेहाल अहमद को जिला कोषागार भेजा गया है, जबकि कुमार दीपक को जिला कोषागार से जिला राजस्व शाखा में स्थानांतरित किया गया है। श्याम चंद्र मिश्र को अनुमंडल कार्यालय, सदर से जिला कोषागार कार्यालय भेजा गया है। बहादुरपुर अंचल में कार्यरत प्रणव कुमार झा को जिला राजस्व शाखा में स्थानांतरित किया गया है।

Advertisement

वहीं बहादुरपुर, तारडीह, बेनीपुर, बिरौल, जाले, मनीगाछी, अलीनगर, हनुमाननगर, बहेड़ी, केवटी, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, किरतपुर, सिंहवाड़ा, घनश्यामपुर, गौड़ाबौराम और हायाघाट प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में बड़ी संख्या में लिपिकों का परस्पर स्थानांतरण किया गया है।

आदेश के अनुसार राजा कुमार पासवान को बहादुरपुर प्रखंड से जिला नजारत शाखा, विनोद पासवान को अनुमंडल कार्यालय, बेनीपुर से बहादुरपुर प्रखंड, प्रवीण कुमार कर्ण को हनुमाननगर प्रखंड से बिरौल प्रखंड, अरुण कुमार चौधरी को जिला कोषागार से हनुमाननगर प्रखंड, पवन कुमार मिश्र को बहादुरपुर अंचल से घनश्यामपुर अंचल, तथा दीपक कुमार को बिरौल अंचल से तारडीह प्रखंड भेजा गया है।

Advertisement

इसी तरह राज कुमार सिन्हा को सिंहवाड़ा अंचल से जिला स्थापना शाखा, शिवेंद्र कुमार को जिला राजस्व शाखा से जिला आपूर्ति कार्यालय, नयन रंजन को जिला स्थापना शाखा से जिला पंचायत राज कार्यालय, तथा चंदन कुमार सिन्हा को जिला कोषागार से जिला भू-अर्जन कार्यालय में पदस्थापित किया गया है। कई कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है जिस में जिला गोपनीय शाखा, जिला लोक सूचना कार्यालय, जिला कला संस्कृति कार्यालय, जिला उपभोक्ता फोरम, किशोर न्याय बोर्ड, बिहार मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण सहित अन्य कार्यालयों में प्रतिनियुक्त किया गया है।

Advertisement

डीएम के द्वारा जारी में कहा गया है सभी स्थानांतरित कर्मियों को तीन दिनों के भीतर प्रभार हस्तांतरित कर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

Share