दरभंगा: दरभंगा मण्डल कारा में चोरी के आरोप में बन्द तीन कैदियों ने आज सुबह धुंध का फायदा उठा कर भागने का प्रयास किया। पर सुरक्षाकर्मियों ने तीनों को पकड़ लिया। इस घटना से कुछ देर केलिए जेल में अफरा तफरी का माहौल हो गया।