Home Featured सत्यम हत्याकांड में दो आरोपित गिरफ्तार, अवैध शराब के कारोबार और पैसों के लेनदेन का सामने आया मामला!

सत्यम हत्याकांड में दो आरोपित गिरफ्तार, अवैध शराब के कारोबार और पैसों के लेनदेन का सामने आया मामला!

दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में मंगलवार की रात युवक आदित्य माधव भारद्वाज उर्फ सत्यम की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रतनपुर सुखरामपुर टोला निवासी रामनाथ महतो और मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के दूधैल गांव निवासी सत्यम झा के रूप में हुई है। दोनों को गुरुवार को न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेजा गया।

सदर-2 कमतौल के एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन ने गुरुवार को कमतौल थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि मामले में कमतौल थाना कांड संख्या 218/26 दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। अनुसंधान के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी की गई है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे अवैध शराब के कारोबार और पैसों के लेनदेन से जुड़े विवाद की बात सामने आई है।

पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Share