Home Featured दरभंगा जंक्शन पर 86 हजार अवैध लॉटरी टिकट सहित दो गिरफ्तार।

दरभंगा जंक्शन पर 86 हजार अवैध लॉटरी टिकट सहित दो गिरफ्तार।

दरभंगा: दरभंगा जंक्शन स्थित जीआरपी ने प्लेटफॉर्म पर छापेमारी कर 86 हजार अवैध लॉटरी टिकटों की बड़ी खेप बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई टिकटों का मूल्य लगभग चार लाख तीस हजार रुपये आंका जा रहा है।

घटना सोमवार देर रात की है जब जीआरपी के जवान प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर गश्त कर रहे थे। जीआरपी थानाध्यक्ष किंग कुंदन ने बताया कि टीम ने संदिग्ध व्यवहार कर रहे एक व्यक्ति को रोका और उसके साथ रखे गए दो बड़े झोलों की तलाशी ली। झोलों में लॉटरी के टिकट भरे हुए मिले। मौके पर मौजूद अधिकारियों और जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

गिरफ्तार युवक की पहचान बेगूसराय निवासी राजू कुमार के रूप में हुई। पूछताछ में राजू ने बताया कि वह बंगाल से ये टिकट लेकर समस्तीपुर आया था और इन्हें मधुबनी के एक दलाल को सुपुर्द करना था। राजू के बयान के आधार पर जीआरपी ने समस्तीपुर में भी छापेमारी की और मुख्य आरोपित नीतीश कुमार को दबोचा गया, जिसने राजू को लॉटरी टिकटों की खेप दी थी।

Advertisement

थानाध्यक्ष ने बताया कि पिछले दो महीने से जीआरपी की टीम जंक्शन पर विशेष जांच अभियान चला रही थी और इसी कार्रवाई के दौरान यह बड़ी सफलता मिली। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा नेटवर्क में जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान के लिए भी प्रयास जारी हैं।

Share