Home Featured एनएच-27 पर दो युवकों को मारी गोली, एक की हालत गंभीर

एनएच-27 पर दो युवकों को मारी गोली, एक की हालत गंभीर

दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र के खर्तुआ-बसैला हाईवे के पास एनएच-27 पर बुधवार की रात अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार दो युवकों को गोली मारकर घायल कर दिया। घायलों की पहचान सोनकी पंचायत के चिकनी गांव निवासी श्रवण कुमार मंडल और बजरंगी कुमार मंडल के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बताई गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

परिजनों के अनुसार, श्रवण कुमार मंडल अपने साथी बजरंगी कुमार मंडल के साथ बुधवार शाम अपनी बहन के घर अरई-साढ़वारा गया था। वहां से दोनों बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान खर्तुआ-बसैला हाईवे के पास अज्ञात हमलावरों ने दोनों पर गोली चला दी। गोली लगने से दोनों युवक घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे आपसी विवाद और रुपये के लेनदेन की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Share