Home Featured उघड़ा गांव बेटी नीतू झा ने सीए परीक्षा में पाई सफलता।

उघड़ा गांव बेटी नीतू झा ने सीए परीक्षा में पाई सफलता।

दरभंगा: टीचर्स कॉलोनी, खराजपुर स्थित नीतू झा (मूल निवासी: ग्राम उघड़ा, बहादुरपुर) ने हाल ही में CA (कॉम्पेटेंट अथॉरिटी) Group II परीक्षा सफलतापूर्वक क्लियर की है। नीतू के पिता अमरनाथ झा मध्य विद्यालय शिर्दिलपुर में हेड मास्टर हैं और माता का नाम पुष्पा झा है।

Advertisement

परीक्षा में नीतू ने कुल 156 अंक प्राप्त किए हैं, जिससे उन्होंने Group II सत्र में सफल प्रतिभागियों की सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया। नीतू की इस उपलब्धि पर परिवार और विद्यालय में ख़ुशी का माहौल है। उनके पिता अमरनाथ झा ने बेटी की मेहनत और समर्पण की प्रशंसा की है और कहा कि यह सफलता पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है।

नीतू के सफलता के इस कदम को स्थानीय समुदाय ने भी सराहा है। उनका मानना है कि समर्पित अध्ययन और मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Share