Home Featured बाल कल्याण व संरक्षण पर ग्राम स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।
Featured - मुख्य - 2 weeks ago

बाल कल्याण व संरक्षण पर ग्राम स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

दरभंगा: सोमवार को कार्ड्स संस्था एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग से हरपुर पंचायत के हरपुर सबौल गाँव में ग्राम स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का उन्मुखीकरण व क्षमतावर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड-सदस्य वशिष्ठ नारायण राम ने की, जबकि बाल संरक्षक मनोहर कुमार झा ने संचालन संभाला।

Advertisement

मुख्य अतिथि सह जिला समन्वयक नारायण कुमार मजूमदार ने बाल कल्याण एवं संरक्षण के विविध पहलुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए बच्चों के अधिकार, सुरक्षा और समुदाय आधारित संरक्षण व्यवस्था पर बल दिया और परिजनों व शिक्षण संस्थानों को बच्चों के समावेशन के प्रति संवेदनशील होने की आवश्यकता बताई।

Advertisement

कार्यक्रम में निर्णय लिया गया कि आधार कार्ड या जन्म प्रमाणपत्र विहीन बच्चों का भी अभिभावक द्वारा लिखित जन्म तिथि की घोषणा के आधार पर शिक्षा के अधिकार के तहत विद्यालयों में नामांकन कराया जाएगा। साथ ही गाँव को बाल विवाह मुक्त घोषित करने हेतु सघन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और ग्राम स्तर पर बाल संरक्षा समितियों की सक्रियता बढ़ाकर बच्चों की नियमित निगरानी व संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।

Advertisement

स्थानीय प्रतिनिधियों और समिति सदस्यों ने इन निर्णयों को बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। आयोजकों ने कहा कि आवेदन और क्रियान्वयन के लिए भविष्य में निरंतर बैठकें और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Share