Home Featured 25 दिनों से बिजली संकट से त्रस्त ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, नियमित आपूर्ति की मांग।
Featured - मुख्य - July 13, 2026

25 दिनों से बिजली संकट से त्रस्त ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, नियमित आपूर्ति की मांग।

दरभंगा: तारडीह प्रखंड की इजरहटा पंचायत में लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को सड़क पर फूट पड़ा। नियमित बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सुबह से दोपहर तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा।

Advertisement

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि पिछले करीब 25 दिनों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह अनियमित बनी हुई है। कई बार पूरे दिन और पूरी रात बिजली नहीं रहती है। वहीं, बिजली आने पर भी वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे, मोटर, पंपसेट और अन्य घरेलू विद्युत उपकरण ठीक से काम नहीं करते। रविवार की रात से लेकर सोमवार दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई।

Advertisement

प्रदर्शन में शामिल अब्दुल बारिक, अथर इमाम, मो. अलकमा, तहसीन अतीक, इमरान, तौकीर आलम, तनवीर आलम सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बिजली संकट का असर दैनिक जीवन पर पड़ रहा है। उन्होंने पंचायत की जर्जर सड़क और नाले की बदहाल स्थिति पर भी नाराजगी जताते हुए शीघ्र सुधार की मांग की।

Advertisement

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली आपूर्ति नियमित नहीं की गई और लो वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने विद्युत विभाग से अविलंब आवश्यक कार्रवाई कर क्षेत्र में सामान्य बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की

Share