Home Featured महिला ने एकसाथ तीन बच्चों को दिया जन्म, जच्चा बच्चा सभी स्वस्थ।
Featured - मुख्य - July 24, 2026

महिला ने एकसाथ तीन बच्चों को दिया जन्म, जच्चा बच्चा सभी स्वस्थ।

दरभंगा: प्रकृति के अद्भुत तोहफे कभी कभी लोगों को चकित कर देते हैं। ऐसा ही एक तोहफा एक दम्पती को मिला, जिन्हें एकसाथ तीन पुत्रो की प्राप्ति हुई है।

Advertisement

दरअसल, जिले के बेनीपुर के स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में गुरुवार की रात एक महिला ने एक साथ तीन बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के विकास मंडल की पत्नी जूली कुमारी का सुरक्षित प्रसव कराया गया, जिसमें तीनों नवजात पुत्रों का जन्म हुआ। प्रसव के बाद अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में मां और तीनों बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं।

Advertisement

वहीं एक साथ तीन बच्चों के जन्म की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में इसे देखने केलिए लोगों की उत्सुकता बढ़ गई। वहीं परिवार में खुशी का माहौल छा गया। परिजनों ने सफल प्रसव के लिए चिकित्सकों और अस्पताल कर्मियों का आभार जताया।

बताया गया कि जूली कुमारी पहले भी एक पुत्र और एक पुत्री की मां हैं।

Share