Home Featured 1 से 7 अगस्त तक मनाया जा रहा विश्व स्तनपान सप्ताह, जागरूकता पर रहेगा विशेष जोर।
Featured - मुख्य - 6 days ago

1 से 7 अगस्त तक मनाया जा रहा विश्व स्तनपान सप्ताह, जागरूकता पर रहेगा विशेष जोर।

दरभंगा: जिले में 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह-2026 मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, इसके संरक्षण, प्रोत्साहन एवं समर्थन को मजबूत करना तथा शिशुओं के बेहतर पोषण को सुनिश्चित करना है।

इस वर्ष की थीम “Breastfeeding for a Sustainable Start in Life: Strengthen What Works” अर्थात “जीवन की सतत एवं सुदृढ़ शुरुआत के लिए स्तनपान: प्रभावी व्यवस्थाओं को और सशक्त बनाएं” रखी गई है। अभियान के तहत जन्म के बाद पहले छह माह तक शिशुओं को केवल स्तनपान कराने के महत्व पर विशेष बल दिया जाएगा।

सप्ताह के दौरान गर्भवती एवं धात्री माताओं को पोषण संबंधी परामर्श, शिशुओं की नियमित वृद्धि निगरानी, गृह भ्रमण, समुदाय आधारित कार्यक्रम, व्यवहार परिवर्तन संचार (बीसीसी) तथा जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही, शिशु दुग्ध विकल्प (आईएमएस) अधिनियम, 1992 के प्रभावी पालन के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि माताओं को स्तनपान के लिए अनुकूल वातावरण मिल सके और शिशुओं को सर्वोत्तम पोषण उपलब्ध हो।

Share