
शिशु विभाग में दो बच्चों के मौत मामले में एनआईसीयू प्रभारी से जांच रिपोर्ट की मांग।
दरभंगा: डीएमसीएच के शिशु विभाग में बुधवार की सुबह डेढ़ घंटे के अंदर दो बच्चाें की मौत के मामले में प्रिंसिपल सह शिशु विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. केएन मिश्रा ने सख्त रवैया दिखाते हुए एनआईसीयू के प्रभारी डॉ अशोक कुमार से जांच कर रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा है कि बच्चाें की मौत क्यों हुई। बच्चाें की मौत का कारण क्या है। किस बीमारी से बच्चे ग्रसित थे। उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि जो भी बच्चा शिशु विभाग में आते हैं वह रेफर होकर गंभीर अवस्था में आते हैं, डॉक्टर उन्हें बचाने का पूरा प्रयास करते हैं। इसमें कोई शक नहीं है ।

इधर, अस्पताल प्रशासन ने भी एनआईसीयू में ड्यूटी कर रहीं सभी नर्साें की सूची मांगी गई है। मालूम हो कि बुधवार को दो बच्चाें की मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक एनआईसीयू वन में हनुमानगर प्रखंड के बिसौली के चांदनी कुमारी पति अरबिंद कुमार अपने 18 दिन के नवजात बच्चे का 24 अगस्त से इलाज करा रहा था। बुधवार की अहले सुबह 5.45 बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरा बच्चा बहादुरपुर प्रखंड के प्रेम जीवर पंचायत की सीता देव का एक दिन का नवजात मंगलवार को भर्ती हुआ किया गया था। जिसकी भी मौत बुधवार सुबह 7:30 बजे हो गई थी। दोनों बच्चाें की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया था।
डीएमसीएच में एक दिन में दो नवजात की मौत, परिजन ने लगाया लापरवाही का आरोप।

