Home Featured 75 लाख की लागत से निर्मित छठ घाट का मंत्री ने किया उद्घाटन।
June 26, 2022

75 लाख की लागत से निर्मित छठ घाट का मंत्री ने किया उद्घाटन।

दरभंगा: जिले के मनीगाछी प्रखंड की गंगौली कनकपुर पंचायत में पड़ने वाली कमला नदी की धारा के बहुअरबा गांव में सिंचाई विभाग से 75 लाख की लागत से निर्मित छठ घाट का लोकार्पण रविवार को जल संसाधन व जनसम्पर्क मंत्री संजय झा ने किया।

इस मृत कमला नदी में पानी के प्रवाह को निरंतर जारी रखने के लिए गाद हटाने और साफ-सफाई का काम विभाग की ओर से किया गया है। इसी घाट पर शिव-पार्वती तथा महावीर जी का मंदिर भी है। साथ ही यहां नदी किनारे छठ पूजा का आयोजन हर साल होता है। लोगों ने छठ पूजा में हो रही दिक्कतों को लेकर मंत्री से घाट निर्माण का आग्रह किया था। इसके बाद सिंचाई विभाग ने इसका निर्माण कराया।

Advertisement

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि घाट का निर्माण हो जाने से लोगों को पूजा करने में सुविधा होगी। वहीं, यह घाट पक्की संरचना के रूप में कार्य कर स्थल का कटाव व बाढ़ से सुरक्षा प्रदान करेगी। जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने मंत्री व अलीनगर विधायक मिश्रीलाल यादव को पाग-चादर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मौके पर विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे। उधर, मंत्री श्री झा ने तारडीह प्रखंड के बथई तथा नदियामी में पुरानी कमला नदी पर क्रमश: 80 मीटर तथा 20 मीटर की लम्बाई में निर्मित छठ घाट का लोकार्पण किया और जनसभा को संबोधित किया।

इस मौके पर बथई में आयोजित सभा में मंत्री श्री झा ने कहा कि कमला बलान बायां एवं दायां तटबंध के ऊंचीकरण, सुदृढ़ीकरण एवं पक्कीकरण से मधुबनी और दरभंगा जिले के आठ प्रखंडों की करीब 12 लाख आबादी और लगभग 0.48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को बाढ़ से होने वाले नुकसान से राहत मिलेगी। साथ ही बड़ी आबादी को यातायात के लिए यातायात भी सुगम होगा।

Share

Check Also

फायरमैन बना सुपरमैन: जान पर खेलकर बचाई बर्निंग अपार्टमेंट में फंसे लोगों की जान।

देखिए वीडियो भी दरभंगा: दरभंगा में आग लगने की एक घटना वीभत्स हादसा में बदल सकता था, यदि अग…