Home Featured कलश यात्रा और वैदिक विधान के साथ शुरू हुआ नौ दिवसीय मां श्यामा माई नाम-धुन यज्ञ।
November 12, 2022

कलश यात्रा और वैदिक विधान के साथ शुरू हुआ नौ दिवसीय मां श्यामा माई नाम-धुन यज्ञ।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: शनिवार की सुबह शहर के आयकर चौराहा, हसन चौक, गणेश मंदिर व टावर चौक से गुजरी श्यामा भव्य कलश शोभायात्रा व वैदिक विधि विधान के साथ मिथिला प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल मां श्यामा माई मंदिर परिसर में नाै दिवसीय मां श्यामा माई नाम धुन नवाह यज्ञ का शुभारंभ हुआ। शनिवार की सुबह 8 बजे श्यामा भव्य कलश शोभायात्रा की शुरूआत मंदिर परिसर से हुई। इसमें पांच सौ से अधिक कन्याओं ने भाग लिया। शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकल कर आयकर चौराहा, हसन चौक, गणेश मंदिर, टावर चौक, मुफ्ती मुहल्ला, सेनापत, खनका चौक एवं मीरजापुर होते हुए पुन: मंदिर परिसर में वापस हुई।

शोभा यात्रा के बाद सत्संग भवन के मंच पर न्यास के संरक्षक विधायक संजय सरावगी, केएसडीएसयू के कुलपति प्राे शशि नाथ झा व एलएनएमयू के कुलपति प्रो. एसपी सिंह व अन्य उपस्थित विशिष्ट जनों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया एवं डीएम सह न्यास समिति के सचिव राकेश रौशन व विधायक संजय सरावगी ने निशुल्क चिकित्सा केंद्रों का उद्घाटन फीता काट कर किया। प्रधान पुजारी शरद कुमार झा ने अग्नि की स्थापना की तथा मंच पूजन के बाद डाॅ. ममता ठाकुर, डाॅ. सुषमा झा, पारस पंकज झा आदि कलाकारों ने 12.34 बजे नामधुन का शुभारंभ किया। विधायक ने मंदिर के विकास में हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया तथा इसे समस्त मिथिला का सर्वलोकप्रिय आध्यात्मिक केन्द्र बताया एवं इसके निरंतर विकास के लिए न्यास के साथ मिलकर कार्य करने का अनुरोध राज परिवार के सदस्यों से किया।

Advertisement

मौके पर मौजूद केएसडीएसयू के कुलपति प्रो शशिनाथ झा ने कलियुग के लिए नामधुन को सर्वाधिक उपयोगी बताया तथा समस्त मानवता के कल्याण की कामना मां श्यामा से की। एलएनएमयू के कुलपति प्रो एसपी सिंह ने मंदिर को आध्यात्म के प्रचार प्रसार के साथ साथ सामाजिक सरोकार से जोड़ने पर बल दिया एवं आश्वस्त किया कि मंदिर के विकास में हरसंभव सहयोग हाेगा। कार्यक्रम का संचालन एवं स्वागत न्यास के सहसचिव प्रो श्रीपति त्रिपाठी ने किया। जबकि न्यास के उपाध्यक्ष पं, कमलाकांत झा ने सभी को मां की चुनरी, प्रसाद एवं पुष्पमाला भेंट कर सभी के उत्तम स्वास्थ्य तथा निरंतर विकास की कामना की। धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. वैद्यनाथ चौधरी बैजू ने किया। प्रबंधक डाॅ. चौधरी हेमचंद्र राय ने सभी कार्यक्रमों में समन्वयक की भूमिका अदा की। प्रो. रमेश झा, डाॅ. राजेश्वर पासवान, डाॅ. अरुण कुमार गिरि व अन्य जुटे रहे।

Advertisement
Share

Check Also

भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा की गई प्याऊ की व्यवस्था।

दरभंगा: भीषण गर्मी के साथ चिलचिलाती एवं धूप वाली गर्म हवाओं का असर सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाक…