Home Featured भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, शहिदों को दी श्रद्धांजली।
May 18, 2025

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, शहिदों को दी श्रद्धांजली।

दरभंगा:  भारतीय सेना के शौर्य और साहस को सलाम करते हुए रविवार को बीजेपी ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में 501 फीट लंबा तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा आयकर चौक से शुरू होकर टावर चौक तक पहुंची। वहां शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद यात्रा शहर भ्रमण कर पुनः आयकर चौक पर समाप्त हुई।

Advertisement

तिरंगा यात्रा में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता, कई विधायक और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वीर जवान जिंदाबाद के नारे लगाए। देशभक्ति के जोश से पूरा शहर गूंज उठा।

Advertisement

राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंक के खिलाफ ऑपरेशन का नाम ‘सिंदूर’ रखा। यह महिलाओं के सम्मान को समर्पित है। इसी कारण वे सिंदूर की एक डिब्बी साथ लेकर यात्रा में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि सेना ने पाकिस्तान की धरती पर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर देश का मान बढ़ाया है।

Advertisement

सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि सेना के शौर्य के सम्मान में यह यात्रा निकाली गई। पाकिस्तान को करारा जवाब मिला है। सेना ने आतंक के खिलाफ युद्ध में विजय हासिल की है। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान अब भी नहीं सुधरा, तो उसका नाम विश्व के नक्शे से मिट जाएगा।

Advertisement
Share

Check Also

आरएस टैंक फीडर से जुड़े कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।

दरभंगा: आरएस टैंक फीडर से निकलने वाली 11 केवी लाइन में असगांव के नजदीक मेंटिनेंस कार्य को …