Home Featured विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारी संघ ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन।
May 22, 2025

विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारी संघ ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन।

दरभंगा: बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा की जिला शाखा ने मंगलवार को समाहरणालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश के 16वें दिन किया गया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों की पूर्ति और विभिन्न जिलों में समाहर्ता द्वारा की गई दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में यह कदम उठाया।

Advertisement

धरना स्थल पोलो फील्ड लहेरियासराय से रैली निकाली गई। यह रैली आयुक्त कार्यालय, आईजी कार्यालय, व्यवहार न्यायालय और लहेरियासराय टावर होते हुए समाहरणालय के मुख्य द्वार पर पहुंची। रैली की अध्यक्षता जिला संघ की उपाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने की। रैली को संबोधित करते हुए बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री फूल कुमार झा ने कहा कि राजस्व कर्मचारी 7 मई 2025 से अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर हैं।

Advertisement

सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। यह लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है। उन्होंने कहा कि राजस्व कर्मचारी अल्प वेतन भोगी हैं, फिर भी उन्हें अपने गृह जिला से 200 से 300 किलोमीटर दूर पदस्थापित कर दिया गया है। इससे वे पारिवारिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाते। उन्होंने बताया कि घर से दूर रहने के कारण भू-माफिया कर्मचारियों पर दबाव बनाते हैं। कर्मचारियों ने मांग की कि उन्हें गृह जिला में पदस्थापित किया जाए।

Advertisement

साथ ही, उन्हें 2800 ग्रेड पे दिया जाए। सुरक्षा मिले, सेवा संतुष्टि हो और दमनात्मक कार्रवाई पर रोक लगे। प्रमंडलीय मंत्री भोला यादव ने कहा कि सरकार की दंडात्मक कार्रवाई का विरोध किया जाएगा। सभी पुराने और नए कर्मचारी मिलकर आंदोलन को तेज करेंगे। जरूरत पड़ी तो पटना सचिवालय का घेराव भी किया जाएगा। कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष बेचन राय ने हड़ताल का समर्थन किया।

Advertisement

उन्होंने एकजुटता का आह्वान किया। इस मौके पर नीतीश कुमार, संजीव कुमार, मुकेश कुमार, प्रशांत कुमार, राज सानिया, कुंदन कुमार, सिंधु कुमारी, संतोष कुमार और मनमोहन वर्मा ने भी अपने विचार रखे। सभी ने आंदोलन को और तेज करने का संकल्प लिया।

Share

Check Also

आरएस टैंक फीडर से जुड़े कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।

दरभंगा: आरएस टैंक फीडर से निकलने वाली 11 केवी लाइन में असगांव के नजदीक मेंटिनेंस कार्य को …