Home Featured तालाब में डूबने से ढाई साल के बालक की मौत।
May 29, 2025

तालाब में डूबने से ढाई साल के बालक की मौत।

दरभंगा: बहेड़ी थाना क्षेत्र के अटही गांव में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे राम जानकी मंदिर परिसर स्थित तालाब में डूबने से ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के राज कपूर मंडल के पुत्र नीरज कुमार मंडल के रूप में हुई। नीरज के दादा राज कुमार मंडल भैंस धोने तालाब पर गए थे।

Advertisement

बच्चा भी उनके पीछे-पीछे चला गया। दादा पोखरे में भैंस धोने लगे। बच्चा बाहर ही था। कब पानी में चला गया, किसी को पता नहीं चला। भैंस धोने के बाद जब दादा बाहर निकले तो बच्चा नहीं दिखा। काफी खोजबीन के बाद उसे पानी से निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Advertisement

मां रागनी देवी, भाई धीरज कुमार, बहन रानी कुमारी, राधा कुमारी और प्रियंका कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल था। दादा खुद को कोसते रहे कि काश पोते को साथ नहीं लाए होते। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बहेड़ी थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता को दी। सूचना मिलते ही एसआई राम सिंहासन सिंह को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक दो भाई और तीन बहनों में सबसे छोटा था।

Advertisement
Share

Check Also

आरएस टैंक फीडर से जुड़े कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।

दरभंगा: आरएस टैंक फीडर से निकलने वाली 11 केवी लाइन में असगांव के नजदीक मेंटिनेंस कार्य को …