Home Featured अधिकारियों के लोकेशन को ट्रैक करने केे लिए मोबाईल ऐप्प किया जाएगा इंस्टाल
April 8, 2019

अधिकारियों के लोकेशन को ट्रैक करने केे लिए मोबाईल ऐप्प किया जाएगा इंस्टाल

दरभंगा कार्यालय:-निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त अधिकारियों/दण्डाधिकारियों के लोकेशन को ट्रैक करने के लिए उनके मोबाईल में एक साॅफ्टवेयर इंस्टाल किया जायेगा। यह साॅफ्टवेयर उनके लोकेशन की जानकारी प्रदान करेगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट के मोबाईल मंे यह साॅफ्टवेयर इंस्टाॅल करा दिया जाये ताकि उनके मुवमेंट का अनुश्रवण किया जा सके। वे कार्यालय प्रकोष्ठ में सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
जिला पदाधिकारी ने सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को अबतक के निर्वाचन कार्य का तैयारी एवं आगे की कार्ययोजना का पी.पी.टी. तैयार कर लेने हेतु कहा है। उन्होंने कहा कि प्रेक्षक महोदय के आगमन पर उनके द्वारा सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारियों की बैठक की जा सकती है।
जिलाधिकारी ने सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को तीव्र गति से निर्वाचन के कार्यों को पूर्ण करने हेतु निदेश दिया। उन्होंने मतदाता पर्ची का ससमय शत्-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित कराने, मतदाता दिवस के लिए रिजर्व ई.वी.एम. को कलस्टर में सुरक्षित रखवाने एवं प्रशिक्षण कार्य में प्र्रयुक्त किये जा रहे ई.वी.एम./वी.वी.पैट को 24 अप्रैल को वापस जमा करा लेने हेतु निदेश दिया है।
इस बैठक में डी.एम. डाॅ. त्यागराजन एस.एम. सहित सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…