Home Featured चित्रांश सेवा समिति के द्वारा स्थापित की गयी भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा।
November 16, 2020

चित्रांश सेवा समिति के द्वारा स्थापित की गयी भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा।

दरभंगा: शहर के लहेरियासराय केएम टैंक पर चित्रांश सेवा समिति के द्वारा पहली बार भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर भव्य प्रतिमा एवं भगवान चित्रगुप्त के सभी 12 संतानों के भी साथ में प्रतिमा दिखाते हुए उनके विषय में अवगत भी कराया गया। चित्रांश सेवा समिति के अध्यक्ष के रूप में सुशील कुमार सिन्हा ने इस कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूजा को संपन्न कराया। समिति के द्वारा आए हुए बच्चों के बीच कॉपी एवं कलम का वितरण किया गया एवं बच्चों को पुस्तक से और लेखनी से जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। श्री सिन्हा ने बताया कि चित्रांश सेवा समिति पूजा समाप्ति के बाद शास्त्रों के एक ऐसे संगठन बनाने पर कार्य कर रही है जो कायस्थों के सामाजिक, चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्रों में विकास के लिए सहायता कर सके। चित्रांश सेवा समिति दरभंगा के सभी पूजा समितियों से आग्रह करते हुए एक बड़ा संगठन तैयार कर रही है जो जनहित में कार्य कर सके। वार्ड 45 के पूर्व पार्षद आशुतोष कुमार ने भी पूजन उत्सव में भाग लेकर बच्चों के बीच कॉपी और कलम का वितरण किया। केएम टैंक पर पहली बार प्रतिमा स्थापित करते हुए कार्यकर्ताओं ने हर वर्ष सौहार्दपूर्ण वातावरण में और बेहतर तरीके से चित्रगुप्त पूजा करने पर विचार किया। इस बार कोविड को ध्यान रखते हुए पूजा समिति के द्वारा सैनिटाइजेशन और मास्क के साथ सामाजिक दूरी बनाए रखने की लगातार अपील करते हुए लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास किया गया। मंगलवार को प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …