Home Featured निगमकर्मियों और स्थानीय लोगों में झड़प के बाद घण्टो रणक्षेत्र बना रहा शहर का बेला मुहल्ला।
January 2, 2021

निगमकर्मियों और स्थानीय लोगों में झड़प के बाद घण्टो रणक्षेत्र बना रहा शहर का बेला मुहल्ला।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: शनिवार की सुबह शहर के विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र वार्ड तीन स्थित बेला का इलाका युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया। नगर निगम के सफाईकर्मियों एवं स्थानीय लोगो के जमकर झड़प होने की सूचना है। नगर निगम की कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। फिलहाल सड़क पर निगम की दर्जनो गाड़िया खड़ी है और जाम का नजारा दिख रहा है।
घटना जे सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि नववर्ष के दिन शुक्रवार की शाम वहां के एक स्थानीय युवक एवं सफाई कर्मी में मारपीट हो गयी थी। इसके जवाब में आज सुबह सुबह दर्जनो सफाईकर्मी नगर निगम की कचरा गाड़ी के साथ मुहल्ले में पहुंचे और उक्त युवक को पकड़कर मारते हुए ले जाने लगे। मुहल्ले के कुछ लोगो ने इस दृश्य को देखकर उन्हें रोकना चाहा है। इसपर सफाईकर्मी रोकने वालो से भी उलझ गए। इस के बाद मुहल्लेवसियों का गुस्सा फूट पड़ा। पूरे मुहल्ले एक एकजुट होकर निगमकर्मियों को खदेड़ना शुरू किया। निगमकर्मी उल्टे पैर भागने लगे। इसके बाद लोगो का गुस्सा सड़क पर खड़ी नगर निगम की गाड़ियों पर फूटा। कई गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए गए। युवक की पहचान कैलाश पासवाब के पुत्र टिंकू पासवान में रूप में बतायी गयी है। गम्भीर रूप से घायल अवस्था मे उसे इलाज केलिए डीएमसीएच में भर्ती करवाया गया है।
मौके पर विश्वविद्यालय थाना की पुलिस एवं दंगा नियंत्रण बल ने पहुँच कर स्थिति को नियंत्रित किया। साथ ही वार्ड पार्षद एवं निगम के अधिकारी आदि भी पहुँचे। दोषियों पर कारवाई के आश्वासन के बाद मामला तत्काल शांत हुआ।

Share

Check Also

मतदाता फोटो पर्ची वितरण कार्य में लाएं तेजी: डीएम।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मत…