Home Featured आंदोलनकारियों द्वारा प्रखंड कार्यालय के घेराव के बाद बीडीओ ने वार्ता कर समाप्त कराया अनशन।
January 5, 2021

आंदोलनकारियों द्वारा प्रखंड कार्यालय के घेराव के बाद बीडीओ ने वार्ता कर समाप्त कराया अनशन।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में तीन माकपा कार्यकर्ताओं का 4 जनवरी से चल रहा अनशन बुधवार को बड़े आंदोलन में परिवर्तित हो गया। अनशनकारियों के समर्थन में दर्जनों कार्यकर्त्ता बुधवार को प्रखण्ड कार्यालय पहुँच गए। आंदोलनकारियों द्वारा बहादुरपुर प्रखंड कार्यालय एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी का घेराव कर लिया गया। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। प्रशिक्षु आईपीएस सह बहादुरपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष वैभव शर्मा दल बल के साथ पहुँचे और उन्होंने वार्ता की पहल की। आंदोलनकारियों की पहले थाना परिसर में पुलिस प्रशासन के साथ, फिर प्रखंड के पदाधिकारियों के साथ प्रखण्ड कार्यालय परिसर में वार्ता की गयी। मांगो को तय सीमा में पूरा करने के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त हुआ। विगत तीन दिनों से चल रहा अनशन भी बुधवार की शाम समाप्त हो गया।
बताते चलें कि 13 सूत्री मांगों को लेकर विगत तीन दिनों से माकपा के तीन कार्यकर्ता आनंद मोहन, शिव कुमार सिंह एवं हर्ष राजवर्धन अनशन पर थे। लंबित बासगीत पर्चे के आवेदन एवं बटाईदारी आवेदन का शीघ्र निष्पादन, बाढ़ राहत एवं फसल क्षति मुआवजा देने, किसानों से धान क्रय एवं राशि का भुगतान, प्रधानमंत्री आवास, नल जल योजना एवं मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कर दोषी पर कारवाई आदि सहित 13 सूत्री मांगों को लेकर माकपा कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी था। बुधवार की शाम सकारात्मक वार्ता के उपरांत आंदोलन समाप्त हो गया।
माकपा नेता नारायण जी झा ने कहा कि प्रखण्ड प्रशासन के आश्वासन पर अनशन तोड़ा गया है। कुछ मामलों पर 15 दिन से एक महीने तक का समय निष्पादन केलिए लिया गया है। यदि तय समय पर मांगो को पूरा नही किया गया तो पुनः और उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू मिश्रा ने कहा कि तीन दिनों से अनशन को देखकर भी प्रखंड प्रशासन की तरफ से कोई संज्ञान नही लिया गया। इसके बाद आज हमलोगों को इनके समर्थन में आकर घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन करना पड़ा।
अनशन समाप्ति के उपरांत प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रदीप झा ने कहा कि सकारत्मक माहौल में वार्ता हुई है। आंदोलनकारियों की मांगों से सम्बंधित विभागों के पदाधिकारी से बात की गयी। सबसे समय सीमा पूछा गया। साथ ही उन्हें इस संबंध में निर्देशित भी किया गया। कुछ कार्य सात दिनों में, कुछ 15 दिनों में तो कुछ कार्य एक महीने में पूरा होने वाला है। सभी तथ्यों को सामने रखा गया। इसके उपरांत संतुष्ट होकर आंदोलनकारियों ने अनशन समाप्त हुआ।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…