Home Featured सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर पेट्रोल की टँकी काटने के कारण हुआ धमाका!
January 7, 2021

सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर पेट्रोल की टँकी काटने के कारण हुआ धमाका!

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: शहर के विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र अंतर्गत बाघमोड़ के समीप बुधवार की सुबह जबरदस्त धमाके की आवाज से इलाके में सनसनी मच गयी। लोग धामके की आवाज की तरफ दौड़ पड़े। पुलिस एवं फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुँची। विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा तुरंत दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया सुरक्षा मानकों की अनदेखी करके कार्य करने के कारण घटना हुई प्रतीत होती है।

स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाघमोड़ के समीप बन्द पड़े पेट्रोल पंप के एक लोहे की टँकी को गैस कटर से काटने के दौरान टँकी फट गयी और जबरस्त धमाके से आसपास का इलाका थर्रा गया। बाउंडरी वाल की दीवाल गिर गयी। आसपास के घरों के शीशे टूट गए।
एक दौरान कार्य कर रहे दो मजदूर घायल हो गये। एक मजदूर की हालत ज्यादा गम्भीर होने पर उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। घायल मजदूर की पहचान मब्बी थानाक्षेत्र के नेहालपुर निवासी उमेश शर्मा के 35 वर्षीय पुत्र विकास शर्मा की रूप में हुई है। उसका इलाज फिलहाल डीएमसीएच में चल रहा है।
घटना के कारण के सम्बंध में स्थानीय लोगो ने बताया कि बन्द पड़े टँकी में गैस भरा हुआ था। पहले ऊपर का ढक्कन खोल कर गैस निकलने देना चाहिए था। पर ऐसा नही किया गया। सीधे टँकी को काटना शुरू कर दिया गया। आग के संपर्क में आते ही गैस विस्फोट कर गया।इस मामले में सुरक्षा मानकों का अनुपालन नही होना घटना का मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है।

फिलहाल पूरे मामले पर आधिकारिक पक्ष नही मिल पाया है।

Share

Check Also

बिजली गई 925 बार, फिर भी विभाग कहे-‘लगभग चौबीसों घंटे रोशनी’

दरभंगा: एनएफएमएस पोर्टल पर दरभंगा जिले की 28 जुलाई की विद्युत आपूर्ति रिपोर्ट ने बिजली विभ…