Home Featured औचक निरीक्षण में विश्वविद्यालय थाना पहुँचे एसएसपी ने की लंबित कांडों की गहन समीक्षा।
January 11, 2021

औचक निरीक्षण में विश्वविद्यालय थाना पहुँचे एसएसपी ने की लंबित कांडों की गहन समीक्षा।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: सोमवार को दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने शहर के यूनिवर्सिटी थाना का औचक निरीक्षण किया। उनके पहुंचते ही थाना परिसर में सभी पुलिस कर्मी पूरी तरह सजग दिखने लगे। जो जहां थे, वहीं से थाने की तरफ दौड़े। कुछ पुलिसकर्मी फाइलों को लेकर दौड़ते भी नजर आए।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने थाने के लंबित कांडों की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में उन्होंने अनुसंधानकों को कई निर्देश भी दिये। कुछ लंबित कांडों की समीक्षा के दौरान वहीं पर उन्होंने अनुसन्धानकों को फटकार भी लगायी।
मीडिया से बात करते हुए एसएसपी बाबूराम ने कहा कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर वे विश्वविद्यालय थाना के निरीक्षण में पहुंचे थे। पुलिस मुख्यालय द्वारा ही एसएसपी से लेकर सर्किल इंस्पेक्टर तक के जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों को थाना अलॉट कर दिया गया है। उन्हें थानों के लंबित कांडों की समीक्षा करनी है। इससे कांडों के निष्पादन में तेजी आएगी।
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान यूनिवर्सिटी थाना में दो सौ से ज्यादा कांड लंबित पाये गए हैं। कुछ कांड बहुत पुराने हैं। इस कांडों के जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया गया है। उनकी कोशिश रहेगी कि जल्द लंबित कांडों की संख्या डेढ़ सौ के नीचे आ जाये।
इस दौरान सदर एसडीपीओ अनोज कुमार एवं विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…