Home Featured जिला मुख्यालय से चंद दूरी पर दिन के उजाले में बर्थडे पार्टी में चली गोली, एक घायल।
January 12, 2021

जिला मुख्यालय से चंद दूरी पर दिन के उजाले में बर्थडे पार्टी में चली गोली, एक घायल।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: अपराध नियंत्रण केलिए पुलिस हेलमेट चेकिंग करती रहती है और अपराधी खुलेआम घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। लगातार घट रही घटनाओं ने पुलिसिंग व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। अब तो अपराधी पुलिस में नाक के नीचे भी गोली फायरिंग केलिए रात के अंधेरे का इंतजार नही करते, बल्कि दिन के उजाले में ही बेखौफ होकर आराम से फायरिंग करके निकल जाते हैं। मंगलवार को जिला पुलिस मुख्यालय से चंद दूरी पर बर्थडे पार्टी में गोली चली जिसमे एक युवक घायल हो गया है।
दरअसल, बहादुरपुर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक बर्थडे पार्टी में पांच-छः की संख्या में अपराधी पहुंचे और गोली फायरिंग करनी शुरू कर दी। अचानक हुए गोली फायरिंग से बर्थ डे पार्टी में अफरातफरी मच गई। इसमें एक युवक को बाएं पैर में गोली लग गयी। इसके बाद स्थानीय लोगो की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वही घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से एक गोली को बरामद किया है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हाउसिंग कॉलोनी स्थित एक कमर्शियल भवन में दरभंगा के वकील अंबर इमाम हासमी के पुत्र आबिद हासमी की बर्थडे पार्टी चल रही थी। उसी क्रम में कुछ अपराधी विवाह भवन के हॉल में प्रवेश किए और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में पार्टी में शामिल होने पहुंचे फकरुदीन घायल हो गए।
घायल युवक के भाई ने बताया कि जिस वक्त पार्टी चल रही थी, उस वक्त अपराधी हॉल में प्रवेश किया और उसने किसी अन्य हमला कर दिया। बचाव करने के दौरान गोली उनके भाई के पांव में लग गया।
मौके पर पहुँचे सिटी एसपी अशोक कुमार ने कहा कि छोटे मियां नामक एक वकील के छोटे बेटे के जन्मदिन की पार्टी की बुकिंग थी। बर्थडे पार्टी के क्रम में ही बताया जा रहा है कि कुछ लोग आए हुए थे। उन्होंने पार्टी के दौरान ही फायरिंग कर दी। इसमे एक व्यक्ति घायल है। घायल डीएमसीएच में भर्ती है। उसका बयान ले लिया गया है। उसके बयान पर 6 लोगों को चिन्हित किया गया है। सभी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। सभी अपराधी का पूर्व से ही अपराधिक कनेक्शन रहा है। सब मनचले और बदमाश टाइप के लड़के हैं।जानकारी के अनुसार यह लड़ाई जोंटी सिंह और रौनक सिंह के बीच थी। इसी वजह से फायरिंग हुई है। इसी क्रम में क्रॉस फायरिंग में उस लड़के को गोली लगी है।

Share

Check Also

फायरमैन बना सुपरमैन: जान पर खेलकर बचाई बर्निंग अपार्टमेंट में फंसे लोगों की जान।

देखिए वीडियो भी दरभंगा: दरभंगा में आग लगने की एक घटना वीभत्स हादसा में बदल सकता था, यदि अग…