Home Featured स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन। 
January 12, 2021

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन। 

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सांसद गोपाल जी ठाकुर ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा युवा संदेश यात्रा निकाला गया। यह संदेश यात्रा सुरेंद्र नाथ झा सुमन चौक से चलकर दरभंगा शहर नाका तीन के नजदीक अवस्थित स्वामी विवेकानंद चौक पर समाप्त हुआ।

इस अवसर पर दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि हम इस युवा संदेश यात्रा के माध्यम से देश के तमाम युवकों को शुभकामना देते हुए कहना चाहेंगे कि स्वामी विवेकानंद के पथ पर चलकर आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार कर रहे हैं। इसमें संपूर्ण देश के युवा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद कहते थे कि सफल वही होगा जिसको स्वयं पर सफलता का विश्वास हो। आज के युवा को अपने जीवन में इसे आत्मसात कर आगे बढ़ना चाहिए जिससे सभी क्षेत्रों में वह अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकें।

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो जिला अध्यक्ष बालेन्दु झा ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी जी युवा सन्यासी थे। कम उम्र में ही उन्होंने पूरी दुनिया को अपने ज्ञान और विद्वता से प्रकाशित किया था। उन्होंने देश में ही नहीं पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाने का कार्य किया था। उनके पद चिन्हों पर चलकर ही देश परम वैभव की ओर अग्रसर हो सकता है। हम युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर उनके विचारों को आत्मसात करके जीवन में आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…