Home Featured भूकम्प लोगों की जान नही लेता, बल्कि खराब मैटेरियल्स लोगो की जान लेते हैं: सत्यम सहाय।
January 19, 2021

भूकम्प लोगों की जान नही लेता, बल्कि खराब मैटेरियल्स लोगो की जान लेते हैं: सत्यम सहाय।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: भूकम्प जैसी आपदा कभी भी आ सकती है, पर सुरक्षात्मक उपायों को अपना कर जान माल के नुकसान से बचा जा सकता है। सही जानकारी के अभाव में कई बार भूंकप से जान माल की क्षति भी हो जाती है। यदि बचाव की सही जानकारी आमजनों को रहे तो नुकसान से बचा जा सकता है।

भूकम्प से सुरक्षा हेतु आमजनों में जागरूकता के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की ओर से भूंकप सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला आपदा पदाधिकारी सत्यम सहाय ने बताया कि 15 से 21 जनवरी तक भूकम्प सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस संबंध में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्राप्त निर्देशों को सभी अंचलाधिकारियों, कार्यपालक अभियंताओं एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्रसारित कर दिया गया है। इसका प्रचार प्रसार किया जाना है, ताकि लोगों में इसके सम्बन्ध में जागरूकता बढ़ायी जा सके।

उन्होंने कहा कि असल में भूकम्प लोगों की जान नही लेता, बल्कि खराब मैटेरियल्स लोगो की जान लेते हैं। इसके लिए भूकम्प से पहले, भूकम्प के दौरान एवं भूकम्प के बाद बहुत से क्या करें और क्या न करें के नियम होते हैं। इन नियमों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा गो टू एप के माध्यम से एक मीटिंग का भी आयोजन किया गया था। इस मीटिंग में प्रखंड स्तर के आपदा के प्रभारी, जो कि अंचलाधिकारी होते हैं, उन्होंने भाग लिया था। इसमें राज्य आपदा प्रबंधन द्वारा काफी उपयोगी बातें बतायी गयी थी। इसके अतिरिक्त विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच, तथा पंचायतों में जन प्रतिनिधियों के माध्यम से भूंकप सम्बन्धी जागरूकता का प्रचार प्रसार जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…