Home Featured अखिल भारतीय मिथिला संघ द्वारा मनायी गयी कॉमरेड भोगेंद्र झा की 12वीं पुण्यतिथि।
January 20, 2021

अखिल भारतीय मिथिला संघ द्वारा मनायी गयी कॉमरेड भोगेंद्र झा की 12वीं पुण्यतिथि।

दरभंगा: अखिल भारतीय मिथिला संघ के तत्वावधान में बुधवार को कॉमरेड भोगेंद्र झा की 12 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। शहर के भोगेंद्र झा चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षत संघ के अध्यक्ष विनय कुमार झा ने की। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पूर्व विधान पार्षद डॉ. दिलीप कुमार चौधरी, पूर्व मेयर ओम प्रकाश खेड़िया, विधायक मुरारी मोहन झा, अखिल भारतीय संघ के महासचिव सुरेंद्र नारायण मिश्र, रोशन कुमार झा आदि शामिल थे। पूर्व एमएलसी दिलीप कुमार चौधरी ने कहा कामरेड भोगेंद्र झा मिथिला के सर्वांगीण विकास एवं गरीबों के मसीहा के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे। विधायक मुरारी मोहन झा ने कहा कि भोगेंद्र झा आजीवन गरीबों के लिए संघर्ष एवं मिथिला के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर रहे। पूर्व मेयर ओम प्रकाश खेरिया ने कॉमरेड भोगेंद्र झा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। मौके पर रामनाथ पंजियार, विकास कुमार झा, फूल कुमार झा टेकटरिया, आरके दत्ता, डॉ सुमन कुमार झा, आशुतोष कुमार झा, शैलेंद्र कुमार कश्यप, राजीव कुमार चौधरी, सुजीत कुमार आचार्य, शशि मोहन भारद्वाज, गणेश मंडल, पंकज ठाकुर बिट्टू आदि शामिल थे।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…