Home Featured कर्पूरी जयंती पर भाजपा एवं लोजपा नेताओं ने साथ मिलकर लगाया एनडीए गठबंधन जिंदाबाद का नारा!
January 24, 2021

कर्पूरी जयंती पर भाजपा एवं लोजपा नेताओं ने साथ मिलकर लगाया एनडीए गठबंधन जिंदाबाद का नारा!

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: चुनाव के दौरान लोजपा ही भाजपा है, का नारा कितना सही था और कितना भ्रामक, इसका एक प्रत्यक्ष उदाहरण कर्पूरी जयंती के अवसर पर दरभंगा में देखने को मिला। दरअसल, रविवार को कर्पूरी जयंती के अवसर पर विभिन्न राजनीतिक संगठनों द्वारा शहर के कर्पूरी चौक पर स्व0 कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसी दौरान जुटे भाजपा एवं लोजपा कार्यकर्ता एकदूसरे से गले मिलते हुए भरत मिलाप जैसा दृश्य प्रदर्शित करते दिखे। इतना ही नही, दोनों के नेताओं ने साथ मिलकर कर्पूरी ठाकुर जिंदाबाद के नारे के साथ साथ एनडीए गठबंधन जिंदाबाद के नारे भी लगाये।

इस कार्यक्रम और नारेबाजी के दौरान भाजपा-लोजपा के कई नेताओं के साथ साथ भाजपा के केवटी विधायक डॉ0 मुरारी मोहन झा, लोजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र झा एवं दरभंगा ग्रामीण से लोजपा के प्रत्याशी रह चुके प्रदीप ठाकुर भी मौजूद थे।

माल्यार्पण कार्यक्रम के उपरांत भाजपा विधायक डॉ0 मुरारी मोहन झा ने कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे बिहार ही नही, बल्कि सम्पूर्ण देश के नेता थे। गरीबों के सच्चे मसीहा के रूप में उनकी पहचान रही है। उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्व काल मे विशेष रूप से छात्रहित मे कई निर्णय लिए।

वहीं लोजपा नेता प्रदीप ठाकुर ने कहा कि बिहार ही नही, पूरे देश मे गरीबों के सच्चे नेता के रूप में कर्पूरी ठाकुर जाने जाते हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए भी उन्होंने खुद केलिए कुछ नहीं किया, हमेशा गरीबों केलिए ही कार्य किया। वे सामाजिक समरसता के भी प्रतीक थे। आज भी यदि बिहार के नेता स्व0 कर्पूरी ठाकुर के पदचिन्हों पर चले तो बिहार का कायाकल्प हो जाएगा।

बताते चलें कि जिले में होने वाले कार्यक्रमो में भाजपा एवं जदयू शायद ही साथ दिखते हों, पर जिस आत्मीयता के साथ कर्पूरी चौक पर भाजपा एवं लोजपा नेताओं ने सार्वजनिक रूप से भरत मिलाप किया, उससे कहीं न कहीं किसी नये समीकरण का संकेत तो जरूर दिख गया।

Share

Check Also

सिंबल लेकर दरभंगा पहुंचे महागठबंधन के उम्मीदवार ललित यादव का हुआ स्वागत।

दरभंगा लोकसभा आम निर्वाचन में महागठबंधन के दरभंगा से उम्मीदवार बनने के बाद राजद विधायक ललि…