मौसम की मार से सातवें दिन भी प्रभावित रही हवाई सेवा, मुम्बई एवं अहमदाबाद की फ्लाइटें रद्द।
दरभंगा: ठंड व घने कोहरे की वजह से एक बार फिर रविवार को भी दरभंगा एयरपोर्ट पर विमान सेवा प्रभावित हो रहा है। हालांकि पिछले सात दिनों से यह हाल यहां का बना है। रविवार को भी दिल्ली, बेंगलुरु की उड़ान सेवा बहाल रही मगर मुम्बई और अहमदाबाद के लिए उड़ान रद्द रही। दो उड़ान को लेकर पुन: एयरपोर्ट पर फिर से छह दिनों बाद रौनक लौटी है मगर पिछले सात दिनों से यहां हवाई सेवा के प्रभावित रहने से यात्रियों को परेशानी हुई। दो सेवा बहाल रहने और दो के रद्द रहने की पुष्टि एयरपोर्ट के डायरेक्टर बीके मंडल ने भी की है।
मिली जानकारी के मुताबिक विजिबिलिटी कम होने की वजह से विमान सेवा पर असर पड़ा है। उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह से ही मिथिलांचल सहित देश भर में मौसम का मिजाज बड़ी तेजी से बदला है। घने कोहरे के कारण शहर में आम जनजीवन पर भी भारी असर पड़ा है। जिसमें सबसे बुरा प्रभाव दरभंगा एयरपोर्ट पर विमान सेवाओं पर पड़ा है। जिसको लेकर लगातार विमानों को रद्द करना पड़ रहा है। ऐसे मौसम की मार विमान सेवा पर पड़ेगी, इसका असर सुबह से ही देखने को मिल जाता है। विजिबिलिटी की समस्याओं से जूझ रहे विमान सेवा के प्रस्थान व आगमन से जुड़े यात्री विमान सेवा के ठप होने से परेशान होते रहे।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे दरभंगा, एनडीए की जीत का कार्यकर्ताओं को दिया श्रेय।
दरभंगा: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद आरसीपी सिंह के दरभंगा पहुंचने पर जदयू कार्यकर्ताओं…