किसान आंदोलन के समर्थन में महागठबंधन के आह्वान पर लगायी गयी मानव श्रृंखला।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: दरभंगा में किसानों के समर्थन में मंगलवार को महागठबंधन द्वारा मानव श्रृंखला बनायी गयी। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर तीनो कृषि कानून वापस लेने की मांग की गयी। राजद एवं कांग्रेस के नेताओं के साथ साथ वामपंथी दलों के नेताओं ने इस मानव श्रृंखला में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। वर्तमान एवं पूर्व विधायक भी इसमें शामिल थे। सबों ने एक सुर में कहा कि सरकार जब तक कृषि कानून वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
मानव श्रृंखला का नेतृत्व कर रहे नेताओं ने बताया कि दरभंगा में जिला मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय सहित NH 57 पर मानव श्रृंखला बनायी गयी जिसमें महागठबंधन के कार्यकर्ता, छात्र संगठन सहित आम लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए कृषि कानून को वापस लेने की मांग की।
मानव श्रृंखला में भाग ले रहे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसानों के आंदोलन ने मोदी सरकार के चरित्र को बेनकाब कर दिया है। देश और दुनिया के लोग देख चुके हैं कि किस प्रकार सरकार आंदोलन को बदनाम कर इसे खत्म करना चाहती है।
वामपंथी दलों के नेताओं ने कहा कि मानव श्रृंखला से पहले हमलोगों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ट्रैक्टर रैली निकाली थी। लेकिन सरकार हमलोगों की बातों को अनसुना कर अपने कॉरपोरेट मित्रों को फायदा पहुंचाने पर आमदा है। आंदोलन की बढ़ती स्वीकार्यता से स्पष्ट है कि भाजपा सरकार को यह कानून वापस लेना पड़ेगा। सरकार जब तक कृषि कानून वापस नहीं लेती, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
हर योग्य मतदाता का नाम हो मतदाता सूची में दर्ज : डीएम।
दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं डीएम कौशल कुमार ने कहा है कि कोई भी योग्य मतदाता निर्व…