Home Featured बाल सुधार गृह में कार्यशाला सह कवि गोष्ठी का आयोजन।
January 31, 2021

बाल सुधार गृह में कार्यशाला सह कवि गोष्ठी का आयोजन।

दरभंगा: बाल सुधार गृह में रविवार को राष्ट्रीय कवि संगम के कार्यकारी जिलाध्यक्ष ललित कुमार झा में कार्यशाला सह कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। बच्चों के बीच ‘बाल अखबार’ की प्रासंगिकता एवं पौधारोपण के महत्व के विषय पर आयोजित कार्यशाला को अध्यक्ष झा ने पत्रकारिता से संबंधित महत्वपूर्ण बातों से बच्चों को अवगत कराया। बाल अखबार के निर्माण के दिशा में एक ठोस पहल करने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने बाल अखबार पर बच्चों को महत्वपूर्ण टिप्स देते हुए कई तकनीकी पक्षों से अवगत कराया। संगम के महासचिव सुधीर कुमार सिंह ने बच्चों में कल्पनाशीलता, मौलिकता, सृजनशीलता को अंकुरित, पल्लवित एवं पुष्पित करने के उद्देश्य स्वाध्याय यज्ञ के माध्यम से बाल अखबार के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि गांव-गांव में इस स्वाध्याय यज्ञ की अलख जगाने की आवश्यकता है। उन्होंने बच्चों से सही इतिहास को पढ़ने और लक्ष्य के प्रति अग्रसर होने का आह्वान किया।

संस्था के संरक्षक ने आदर्श व्यक्तित्व निर्माण के लिए बच्चों को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने बच्चों से महापुरुषों की जीवनी से शिक्षा लेने और बड़ों द्वारा कही गई अच्छी बातों को आत्मसात कर सही रास्ते पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में अपेक्षित भूमिका का निर्वहन करने की बात कही।

किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य अजीत कुमार मिश्र ने बच्चों से अंधेरा से निकलने और उजाले को अपनाने की बात कही। राम विनोद ठाकुर ने योग और पौधारोपण के महत्व चर्चा करते हुए कहा कि योग के माध्यम से ही बच्चे अपना आत्म- शुद्धिकरण कर सकते हैं। उन्होंने पौधे की चिकित्सीय महत्व को बताया। कवि आशीष अकिचन ने काव्य पाठ कर बच्चों में काव्य सृजन के प्रति रुचि जगाने का काम किया।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…