Home Featured जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने किया बाल संरक्षण इकाई का निरीक्षण।
February 4, 2021

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने किया बाल संरक्षण इकाई का निरीक्षण।

दरभंगा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दीपक कुमार ने गुरुवार को विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बाल सुधार गृह तथा बाल संरक्षण इकाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पीओ अमित कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता विष्णुकांत चौधरी, कात्यायनी कुमारी, संजय कुमार, रंजय शर्मा आदि शामिल थे। श्री कुमार खाजासराय स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान पहुंचे। यहां एक बच्चा एवं एक बच्ची को रखा गया है। उन्होंने उसके रहन सहन एवं खानपान की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिया।

तत्पश्चात श्री कुमार पर्यवेक्षण गृह पहुंचे जहां उन्होंने सीडब्ल्यूसी का निरीक्षण किया। वहां अधीक्षक दीपक कुमार से बच्चों के संबंध में हालचाल जाना। बच्चों के खान-पान, रहन-सहन व पढ़ाई के संबंध में अधीक्षक से जानकारी प्राप्त की। यहां कुल 40 बच्चों को रखा गया है। सचिव श्री कुमार ने बच्चों से भी जानकारी हासिल किए एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया। तत्पश्चात श्री कुमार पर्यवेक्षण गृह पहुंचे। यहां 59 बच्चों को रखा गया है। उन्होंने बच्चों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा अधीक्षक शशिकांत सिंह को आवश्यक निर्देश दिए।

Share

Check Also

देश में विकासवाद और ईमानदार सोच वाली मजबूत सरकार बनने में अपना योगदान दे मीडिया: राजीव रंजन।

दरभंगा: सोमवार को एनडीए के लोकसभा कार्यालय पर बिहार प्रदेश भाजपा की ओर से मनोनीत लोकसभा मी…