Home Featured सोना लूटकांड में पहलीबार सीसीटीवी में कैद दो अपराधियों को पकड़ने का पुलिस ने किया दावा।
February 5, 2021

सोना लूटकांड में पहलीबार सीसीटीवी में कैद दो अपराधियों को पकड़ने का पुलिस ने किया दावा।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: चर्चित शहर के बड़ा बाजार स्थित अलंकार ज्वेलर्स से 9 दिसंबर 2020 को हुई करोड़ों के सोना, चांदी के आभूषण व हीरा लूटकांड में राज्य एसटीएफ व दरभंगा पुलिस की टीम ने दिल्ली से घटना में शामिल दो शातिर बदमाश गोलू पासवान और प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों लूट के दौरान दुकान के अंदर दिखे थे। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में हरे रंग के कपड़े में गोलू पासवान और लाल रंग के स्वेटर में प्रिंस दिखा था।
सीसीटीवी कैमरे में दोनों की तस्वीर कैद हो गई थी। मामले में अबतक गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने भी इन दोनों की संलिप्तता की बात स्वीकारी थी। दोनों शहर के सुंदरपुर से सटे परमेश्वर चौक के पास किराए पर कमरा लेकर घटना के एक महीने पहले से रह रहे थे। इस दौरान पूरे एक महीने रहकर रेकी की थी। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के बाद राहत की सांस ली है। उनकी निशानदेही पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोनो समस्तीपुर जिले के रहने वाले हैं।
वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने शुक्रवार को बताया कि दरभंगा पुलिस व एसटीएफ की टीम एक हफ्ते से दिल्ली में दोनों बदमाशों की तलाश कर रही थी। इसके लिए लगातार संदिग्ध ठिकाने खंगाले गए। इस दौरान दिल्ली के बादली इलाके से दोनों पकड़े गए हैं। बदमाशों ने वहां किराए पर कमरा ले रखा था। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि 13 किलो लूट की चांदी तरुण साह ने बेची थी। पैसे को लेकर तरुण साह, मनोज राय, लक्ष्मण राय दिल्ली पहुंचे जहां गोलू, प्रिंस, हनी आदि पहले से मौजूद थे। इस पैसे से एक पुरानी स्विफ्ट गाड़ी भी खरीदी गई थी। जिसका उपयोग बदमाश कर रहे थे। पुलिस ने उक्त वाहन भी बरामद कर लिया है। दिल्ली से दोनों बदमाशों को लेकर पुलिस की टीम दरभंगा के लिए रवाना हुई है। वहीं उनकी निशानदेही पर छापेमारी की जा रही है।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …