कर्मचारी महासंघ द्वारा दिवंगत साथी को दी गयी श्रद्धांजलि।
दरभंगा: शनिवार को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा दरभंगा द्वारा लहरियासराय अवस्थित महासंघ कार्यालय में दरभंगा सदर के चिकित्सा संघ के पूर्व प्रखंड मंत्री एवं कर्मचारी महासंघ के सक्रिय कार्यकर्ता लक्ष्मण झा के निधन की सूचना पर शोक सभा का आयोजन किया गया। उनकी आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना किया गया कि उनके परिवार जनों को इस सदमा को सहने की शक्ति प्रदान करें।
शोक सभा को संबोधित करते हुए जिला मंत्री फुल कुमार झा ने कहा कि स्वर्गीय झा कर्मठता एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए कर्मचारी संगठन को संबल प्रदान किया। वे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर दरभंगा में प्रधान लिपिक के पद पर रहते हुए सभी चिकित्सा कर्मियों को साथ लेकर चलते थे।
इस अवसर पर उनके साथ संगठन में काम करने वाले चिकित्सा संघ के पूर्व कर्मचारी नेता नंद कुमार झा, राज नारायण झा, गंगा प्रसाद झा सहित कर्मचारी महासंघ के दर्जनों पदधारको ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।
इस अवसर पर कर्मचारी महासंघ के नेता साथी अरविंद कुमार राय, दयानाथ चौधरी, फकीरा पासवान, तारा कांत पाठक, गोपाल नारायण झा, राजदेव यादव, रितेश कुमार, मोहम्मद मोबीन खान, शंभू नाथ झा, अशोक कुमार झा आदि कर्मचारी नेताओं ने उनके प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया।
MSU के नेतृत्व में LNMU में छात्र उग्र, 15 सूत्री मांगों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन।
दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर बुधवार को छात्र आंदोलन से गूंज उठा। मिथिला …