Home Featured वर्तमान में विश्वकर्मा समाज एनडीए सरकार से क्षुब्ध : रविन्द्रनाथ।
February 7, 2021

वर्तमान में विश्वकर्मा समाज एनडीए सरकार से क्षुब्ध : रविन्द्रनाथ।

लहेरियासराय: अखिल भारतीय बढ़ई महासभा के प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम, माधोपुर, बेनीपुर में रविवार को सम्पन्न हुआ। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता रामस्वरूप ठाकुर ने किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह दरभंगा जिला संरक्षक सेवानिवृत्त सीबीआई, अधिकारी, रविन्द्रनाथ ठाकुर ने कहा विश्वकर्मा समाज (बढ़ई) आजादी के 73 वर्षो के बावजूद भी सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक स्तर से उपेक्षित है।आज तक बढ़ई विश्वकर्मा समाज को बिहार के तमाम राजनीतिक दल ने केवल वोट के लिए इस्तेमाल किया है। समाज के कुछ स्वार्थी तत्त्वों के कारण समाज एक जुट नहीं हो पा रहा है। जिस कारण केवल हमारा समाज उपयोग के भरोसे ही रह जाता है।

वर्तमान समय में हमारा समाज सबसे ज्यादा भाजपा/एनडीए से क्षुब्द है। बिहार भाजपा ने लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में इस समाज की शतप्रतिशत मत को बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री यूपी शर्मा जो वर्तमान में सदस्य प्रदेश कार्यसमिति के नेतृत्व में उपयोग में ले लिया एवं समाज को राजनीति भागीदारी से वंचित रखा, जो बढ़ई विश्वकर्मा समाज के लिए बहुत बड़ा धोखा है।

अब केवल एक ही आशा है जो राज्यपाल के कोटे से 12 सीटों पर विधान परिषद को मनोनीत होने है। यदि इस कोटे से भी उन्हें भागीदारी नहीं मिलता है, तो बढ़ई विश्वकर्मा समाज मे भाजपा के प्रति आक्रोश रहेगा एवं भाजपा से दरकिनार कर इसके विरुद्ध भविष्य में कार्य करने को विवश होना होगा।

ललित ठाकुर ने कहा संगठित एवं संघर्ष के बिना अपने अधिकारों से उपेक्षित ही रहेंगे। इसलिए जागो और जगाओ नारा के साथ संगठन से जुड़कर विकसित समाज निर्माण करने का हिस्सा बने। वहीं कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार शर्मा ने किया। मौके पर राम ठाकुर, कैलू ठाकुर रविंद्र शर्मा जितेंद्र ठाकुर संजय ठाकुर अजय ठाकुर लोगों अपने अपने विचार व्यक्त किये।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …