Home Featured किसान आंदोलन के संदेश को व्यापक रूप देने के लिए भाकपा माले चलाएगा सघन अभियान : बैधनाथ।
February 13, 2021

किसान आंदोलन के संदेश को व्यापक रूप देने के लिए भाकपा माले चलाएगा सघन अभियान : बैधनाथ।

दरभंगा: दिल्ली में भीषण ठंड, मोदी सरकार के दमन, सैकड़ो किसानों को झूठे मुकदमे में जेल में डालने व 200 से अधिक किसानों के शहादत के बाद भी किसानों का आंदोलन पूरे उफान पर हैं। 26 जनवरी को साजिश रचकर शांतिपूर्ण किसान आंदोलन को सेना के जरिये दमन करने की मंशा को किसानों की व्यापक एकता व किसानों को मिले व्यापक जनसमर्थन के कारण पीछे हटना पड़ा।

उपरोक्त बातें आज पंडासराय स्थित भाकपा (माले) जिला कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शिरकत करके लौटे भाकपा (माले)- इंसाफ मंच व आइसा नेताओं की टीम की ओर से आयोजित प्रेस सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा गया।

इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने कहा कि किसान आंदोलन को दबाने व बदनाम करने की पूरी कोशिश की जा रही है। भाकपा (माले) के राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा कि किसानों के इस आंदोलन का स्वरूप राजनैतिक ही नहीं सामाजिक-धार्मिक शक्ल ग्रहण कर चुका हैं। किसानों की तमाम जरूरतों को किसान अपने दम पर आपूर्ति कर रहें हैं। उनके खबरों को मीडिया में सरकारी सेंसरशिप लागू होने के हालात में किसानों ने अपना अखबार, चैनल भी शुरू कर दिया है।

टिकरी बॉर्डर से निकल रहा “ट्रॉली टाइम्स” किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका हैं। आइसा राष्ट्रीय कार्यकरिणी सदस्य संदीप कुमार और आइसा कार्यकारी जिला सचिव मयंक यादव ने कहा कि किसानों के इस आंदोलन में छात्र-नौजवानों की व्यापक भागीदारी हम सब लोगों को उत्साहित कर रही हैं।

इस अवसर पर भाकपा (माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का संदेश को व्यापक रूप से देने के लिए भाकपा (माले) सघन जन अभियान व किसान पंचायत लगाने का एक महीने का अभियान चलायेगी।

Share

Check Also

पांच दिनों तक प्रचंड लू की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी।

दरभंगा: 20 से 24 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने इसको …