Home Featured उघरा गांव में नौ दिवसीय नवाह संकीर्तन शुरू।
March 1, 2021

उघरा गांव में नौ दिवसीय नवाह संकीर्तन शुरू।

दरभंगा: जिले के बहादुरपुर प्रखंड के उघरा गांव में नौ दिवसीय राम नाम धुन महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को राम उदित दास मौनी बाबा के सानिध्य में रमण जी झा के द्वारा आयोजन रखा गया।

जिसमें संपूर्ण गांव भक्ति भाव के सागर में डुबकी लगा रहे हैं। नवाह को लेकर ग्रामीणों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है।वैदिक पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण से वातावरण आह्लादित हो रहा है। नवाह संकीर्तन महायज्ञ को ले संपूर्ण गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया है। जय सिता राम, जय-जय सिता राम की धुन से उघरा गांव गुंजयमान हैं।गांव सहित आसपास की वातावरण भक्तिभाव से सराबोर है। गांव के युवा, युवती, महिला पुरूष, बुजूर्ग एवं बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। उक्त मौके पर रमण जी झा ने कहा कि श्रीराम नाम का जप एवं श्रवण से मनुष्य का कल्याण निहित है। हमारे कर्मों के पीछे अहंकार व ईष्या की भावना न हो, तभी हमारा कर्म सार्थक हो सकता है। सृष्टि के कल्याण के लिए राम कथा सुनना जरूरी है। राम नाम के श्रवण से मन के रोग, द्वेष, ईष्र्या और भेदभाव स्वतः समाप्त हो जाते हैं और श्री झा ने कहा कि प्रभु श्रीराम नाम का जप एवं श्रवण से मनुष्य का कल्याण निहित है। हमारे कर्मों के पीछे अहंकार व ईष्या की भावना न हो, तभी हमारा कर्म सार्थक हो सकता है। सृष्टि के कल्याण के लिए राम कथा सुनना जरूरी है। राम नाम के श्रवण से मन के रोग, द्वेष, ईष्र्या और भेदभाव स्वतः समाप्त हो जाते हैं। पुनः श्री झा ने कहा कि प्रभु की भक्ति के लिए समय निकालें। मनुष्य जीवन की सार्थकता प्रभु सिमरन में ही है।

वहीं मौनी बाबा ने कहा कि हवन से वातावरण शुद्ध होता है और राम नाम के सुनने से मन का विकार दूर होता है। मनुष्य के मन में राम और रावण दोनों बसते हैं लेकिन असली इंसान वही है जिसके मन में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के भाव जगते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि श्री राम कथा की सार्थकता तभी होती है जब प्रभु श्री राम के जीवन चरित से सीख लेकर लोग अपने जीवन में उतार पाएंगे। बताते चलें कि यह कार्यक्रम आज रविवार से प्रारंभ होकर अगले 9वें दिन इसका समापन होगा। इस अवसर पर मौजूद थे मौनी बाबा , सीपीआई जिला सचिव नारायण जी झा, मदन झा , शिव कुमार सिंह, दिवाकर झा, राम सागर झा, गंगासागर झा, रमन जी झा,पंकज झा, रामकलीत झा,सोहन झा, वरिष्ठ शिक्षक हरीशचंद्र झा, आदि शामिल थे।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…