Home Featured मानव अधिकार युवा संगठन की मासिक बैठक आयोजित।
March 7, 2021

मानव अधिकार युवा संगठन की मासिक बैठक आयोजित।

दरभंगा: रविवार को शहर के होटल ऐपी पैलेस में मानव अधिकार युवा संगठन की मासिक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार के द्वारा की गई। जिसमें संगठन के विस्तार की आगे की रूपरेखा तैयार की गई साथ ही कोरोना महामारी को देखते हुए संगठन द्वारा आगे भविष्य में लोगों के बीच किस प्रकार जागरूकता अभियान को चलाया जाए और लोगों में उनके अधिकार और कर्तव्य के बारे में किस प्रकार से उन्हें जागरूक किया जाए, इस बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

वही बैठक में संगठन के राष्ट्रीय सचिव पुरेंद्र कुमार सभा को संबोधित करते हुए बताया कि संगठन को विस्तार करते हुए संगठन के द्वारा आगामी 23मार्च 2021 को बलिदान दिवस पर मानव अधिकार युवा संगठन भारत के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। वही होली पर्व के होने को लेकर होली मिलन समारोह आयोजित की जाएगी। जिसमें सभी पदाधिकारी एवं सदस्य की सहमति प्राप्त हुआ।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष रंजीत कुमार प्रदेश संयोजक धर्मेंद्र कुमार सिंह प्रदेश महासचिव मोहन ठाकुर जिला अध्यक्ष ललित यादव जिला उपाध्यक्ष धनंजय कुमार जिला कानूनी सलाहकार आनंद कुमार जिला सचिव आर्य शंकर नगर अध्यक्ष अमरनाथ सिंह सदस्य शशि कुमार मंडल सुजीत शर्मा राजेश मंडल जयराम शर्मा मोहम्मद शारिक अंजुम बंटी कुमार भगत पप्पू कुमार साह रमेश कुमार हिमांशु कुमार मित्तल दिनेश लाल देव सजल यादव धर्मवीर कुमार मिश्रा मुरारी प्रसाद सिंह मनोज झा अशोक कुमार शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Share

Check Also

कैदी भान की ठोकर से युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर काटा बवाल, पुलिस पर पथराव।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में कैदी वैन से टक्कर में बाइक सवार य…