Home Featured पं. गंगाधर शर्मा त्रिपाठी के सौंवें जन्म दिवस पर स्मृति ग्रन्थ ‘गंगाधरामृतम का हुआ विमोचन।
March 7, 2021

पं. गंगाधर शर्मा त्रिपाठी के सौंवें जन्म दिवस पर स्मृति ग्रन्थ ‘गंगाधरामृतम का हुआ विमोचन।

दरभंगा: विश्व आयुर्वेदिक परिषद के तत्वावधान में दयानन्द आयुर्वेदिक कालेज, सीवान में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्कृत साहित्य के विद्वान स्व. पं. गंगाधर शर्मा त्रिपाठी के सौंवें जन्म दिवस पर स्मृति ग्रन्थ ‘गंगाधरामृतम का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शशिनाथ झा ने कहा कि वैज्ञानिक युग में भले ही चिकित्सा क्षेत्र में नई-नई खोज हो रही है, इलाज के तौर-तरीके भी अलग अलग हैं, लेकिन वस्तुत: आयुर्वेदिक पद्धति ही आज भी सर्वोपयोगी है।

विश्वविद्यालय के पीआरओ निशिकांत ने कहा कि स्व. पं. त्रिपाठी संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर एवं स्मृति ग्रन्थ के प्रधान संपादक प्रो. श्रीपति त्रिपाठी, राष्ट्रपति से सम्मानित प्रो. वाचस्पति शर्मा त्रिपाठी एवं आयुर्वेदिक कॉलेज, सीवान के प्रधानाचार्य डॉ. प्रजापति त्रिपाठी के पिता थे। सारस्वत अतिथि विश्वविद्यालय के निवर्तमान डीन प्रो. शिवाकांत झा ने आयुर्वेद व ज्योतिष विषय पर विस्तृत चर्चा की। इसी तरह प्रो. वाचस्पति शर्मा त्रिपाठी ने धर्मशास्त्र एवं आयुर्वेद के सम्बन्धों पर प्रकाश डाला। कुलसचिव डॉ. शिवारंजन चतुर्वेदी ने भी आयुर्वेद की आवश्यकता एवम महत्व पर चर्चा की।

प्रो. सुधांशु शेखर त्रिपाठी व वैद्य अंकेश मिश्र के संयुक्त संचालन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व आयुर्वेद परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार दुबे ने की जबकि अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य डॉ. त्रिपाठी ने किया। ग्रन्थ के प्रधान सम्पादक प्रो. त्रिपाठी ने ग्रन्थ के बारे में विस्तार से सभी को बताया और आभार भी जताया।

विश्व आयुर्वेद परिषद के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रांतीय महासचिव डॉ. शिवादित्य ठाकुर ने परिषद की रूपरेखा व इसके महत्व के बारे में बताया। इसी क्रम में आयोजित अखिल भारतीय निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले दस प्रतिभागियों को कुलपति डॉ. झा के हाथों क्रमश: 11000, 7500 एवं 5000 रुपये बतौर पुरस्कार भी दिया गया।

Share

Check Also

गोपालजी ठाकुर ने कराया नामांकन, जनसभा में पहुंचे एनडीए के कई दिग्गज नेता।

दरभंगा: गुरुवार को भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन …