Home Featured लूट के दौरान अपराधियों द्वारा की गयी फायरिंग से युवक की मौत, एक अपराधी को लोगो ने खदेड़ कर पकड़ा।
March 9, 2021

लूट के दौरान अपराधियों द्वारा की गयी फायरिंग से युवक की मौत, एक अपराधी को लोगो ने खदेड़ कर पकड़ा।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। लूट एवं गोलीबारी की घटना को अंजाम देने से चूक नही रहे हैं। ताजा मामले में नगर थाना क्षेत्र के मशरफ बाजार में सोमवार की रात करीब 10 बजे किराना व्यवसायी नारायण गामी से लूट की घटना हुई। इस दौरान बदमाशों की ओर से की गयी फायरिंग में गोली लगने से स्थानीय एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान मशरफ बाजार के ही दिलीप साह के पुत्र दीपू साह के रूप में की गयी है।

घटना के संबंध में हायाघाट के पूर्व विधायक अमरनाथ गामी ने बताया कि पीड़ित नारायण गामी उनका भतीजा है। वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे झोला छीन लिया और भागने लगे। स्थानीय युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों को खदेड़ना शुरू किया। युवकों ने बदमाशों को करीब दो सौ मीटर तक खदेड़ा। इस दौरान बदमाशों की ओर से फायरिंग की गयी। गोली लगने से दीपू साह घायल हो गया। लोग उसे डीएमसीएच ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इधर, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्थानीय युवकों की गिरफ्त में आए दो में से एक बदमाश किसी तरह भाग निकला। दूसरे बदमाश की युवकों ने जमकर पिटाई की। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

उधर, सूचना मिलने पर एसएसपी बाबू राम तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के संबंध में स्थानीय लोगों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि लोगों से मिली जानकारी के अनुसार व्यवसायी किराना दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। उनके हाथ में एक झोला था, जिसमें कुछ सामान रखा था। दो बदमाशों ने व्यवसायी से उनका झोला छीन लिया। स्थानीय लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। उसी दौरान बदमाश ने गोली चला दी जिससे स्थानीय एक युवक की मौत गोली लगने हो गई। लोगों ने एक अपराधी की पिटाई कर दी है। अभी वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। इस कारण घटना में शामिल बदमाशों की पहचान नहीं हो पायी है। बदमाश अभी भर्ती है। तबीयत में सुधार के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। लूट के संबंध में उन्होंने कहा कि फिलहाल विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है। इसके बारे में जानकारी ली जा रही है।

Share

Check Also

फायरमैन बना सुपरमैन: जान पर खेलकर बचाई बर्निंग अपार्टमेंट में फंसे लोगों की जान।

देखिए वीडियो भी दरभंगा: दरभंगा में आग लगने की एक घटना वीभत्स हादसा में बदल सकता था, यदि अग…